फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Daughters can make career in sports by taking admission in Jhojhu Kalan Women's College

Charkhi Dadri News: झोझूकलां महिला महाविद्यालय में दाखिला लेकर खेलों में भी कॅरिअर बना सकती हैं बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Daughters can make career in sports by taking admission in Jhojhu Kalan Women's College
चरखी दादरी। कस्बा झोझू स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय में 720 सीटों पर एडमिशन होगा। महाविद्यालय स्टाफ ने भी एडमिशन के लिए अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके अलावा कमेटियां भी गठित कर ली गई हैं। 5 जून से 19 जून तक छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन



महाविद्यालय में बनाई जाएगी हेल्प डेस्क
महाविद्यालय में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। छात्राएं वहीं पर आकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इस बार तीन विषय कंबिनेशन का विकल्प दिया जाएगा। अगर विद्यार्थी ने एक बार गलत भर दिया तो उसके बाद दोबारा ठीक नहीं होगा। छात्राएं कंबिनेशन ठीक भरें इसके लिए एक स्टाफ सदस्य की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


हर साल 15 प्रतिशत सीटें रहती हैं खाली
महाविद्यालय में बीए की 480, बीएससी नॉन मेडिकल की 160 और बीकॉम की 80 सीटें हैं। इनमें बीए और बीकॉम काेर्स सरकार की ओर से जबकि नॉन मेडिकल कोर्स सेल्फ फाइनेंस है। सतनाली, लोहारू और कादमा में महाविद्यालय खुल जाने के बाद छात्राओं की संख्या में कमी आई हैं। प्रति वर्ष दस से 15 प्रतिशत सीटें खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में कोर्स और सीटों का ये है ब्योरा

कोर्स -सीटें
बीए- 480
बीएससी नॉन मेडिकल - 160
बीकॉम - 80
महाविद्यालय की ओर से दी जा रही बस सुविधा
महाविद्यालय के पास स्वयं की चार बसें हैं। ये बसें 10 से 15 गांवों में जाकर छात्राओं को महाविद्यालय लेकर आती हैं और वापस घर छोड़कर आती हैं। छात्राओं से किसी प्रकार का कोई बस किराया नहीं लिया जाता। इसके अलावा दादरी रोडवेज डिपो तथा भिवानी डिपो ने भी छात्राओं के लिए एक-एक बस चला रखी हैं। इन बसों में अन्य सवारियां भी बैठ सकती हैं।

इन्होंने भी चमकाया महाविद्यालय का नाम
अंडर 19 और अंडर 17 फुटबॉल स्पोर्ट्स कप में शामिल अधिकतर छात्राएं इसी महाविद्यालय से हैं। इसके अलाव कबड्डी में महाविद्यालय की छात्रा रही प्रियंका, पिंकी, दीपिका भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं। महाविद्यालय में समय समय पर कोच बुलाकर छात्राओं को कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा डीपीई का पद भी भरा हुआ है।

महाविद्यालय में यूजी की कुल 720 सीटें हैं। एडमिशन के लिए दो हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। छात्राएं यहीं आकर फॉर्म भर सकेंगी। छात्राओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। महाविद्यालय की पहचान खेलों में रही है, फौगाट बहनें इसी महाविद्यालय से पढ़ी हैं।
- डॉ. पूनम सहरावत, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय झोूकलां।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed