फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   daughter killed her mother by attacking her with an axe In Dadri

Haryana: दादरी में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी ने की मां की हत्या, पति का आरोप- दामाद के कहने पर किया मर्डर

Thu, 06 Feb 2025 10:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Feb 2025 10:54 AM IST
सार

मृतका उषा के पति सुनील ने बताया कि उनके तीन बेटी हैं। बड़ी दो बेटी शादीशुदा हैं जबकि छोटी बेटी अविवाहित है। मंझली बेटी निक्कू की शादी वर्ष 2022 में की थी। दिसंबर 2024 में उन्हें पता चला कि निक्कू 16 माह पहले अजय से तलाक ले चुकी है।

विज्ञापन
daughter killed her mother by attacking her with an axe In Dadri
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

दादरी के पैंतावास कलां गांव में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर दी। शव को खेत में छोड़कर आरोपी बेटी फरार हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। वहीं, हत्याकांड की जांच भी शुरू कर दी गई है। मृतका के पति का आरोप है कि मंझली बेटी ने पति के साथ बनाई योजना अनुसार हत्या की है।

विज्ञापन


जानकारीके अनुसार पैंतावास कलां निवासी उषा 45 को मंझली बेटी निक्कू बुधवार शाम लकड़िया लाने के बहाने खेत में लेकर गई थी। वहां उसने अपनी मां पर योजनाबद्ध तरीके से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गई। कुछ देर बाद एक ग्रामीण ने उषा का शव देख परिजनों और गांव के मौजिज लोगों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




16 माह पहले हो चुका आरोपी बेटी का तलाक
मृतका उषा के पति सुनील ने बताया कि उनके तीन बेटी हैं। बड़ी दो बेटी शादीशुदा हैं जबकि छोटी बेटी अविवाहित है। मंझली बेटी निक्कू की शादी वर्ष 2022 में की थी। दिसंबर 2024 में उन्हें पता चला कि निक्कू 16 माह पहले अजय से तलाक ले चुकी है और उसके बाद भी वो उसके साथ रह रही थी। 19 दिसंबर को दामाद अजय बेटी निक्कू को छोड़ गया था और उसकी छोटी बेटी को साथ ले गया था। सुनील का आरोप है कि दामाद के कहे अनुसार यह वारदात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed