{"_id":"62c72148aaac9e5d99001b60","slug":"damaged-farmers-will-get-compensation-soon-naina-chautala-charkhidadri-news-hsr6361197160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद हुई फसल के प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : नैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद हुई फसल के प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा : नैना चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बाढड़ा क्षेत्र में वर्ष 2020 में सफेद मक्खी व झुलसा रोग के कारण खराब हुई कपास की फसल का मुआवजा जल्द ही प्रभावित किसानों को मिलेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद मुआवजे से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच चुकी है। वहां से जल्द स्वीकृति मिलते ही किसानों को मुआवजा राशि वितरित करवा दी जाएगी। यह बाद बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने वीरवार को प्रेस बयान में कही।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस फाइल को मंजूरी मिल जाएगी। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2020 में उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सभी प्रभावित किसानों को उनकी खराब हुई फसल की एवज में हर हाल में मुआवजा दिलवाया जाएगा।
8.46 करोड़ मुआवजा होगा वितरित
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्पेशल गिरदावरी के दौरान तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार बाढड़ा तहसील के 54 गांवों में 33 हजार 665 एकड़ में कपास की फसल बर्बाद हुई थी। इसमें 24 हजार 762 एकड़ जमीन फसल बीमा योजना के तहत बीमित है, जबकि शेष 8903 एकड़ जमीन की एवज में विभाग द्वारा आठ करोड़ 45 लाख 78 हजार 500 रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही प्रभावित किसानों को करीब 8.46 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाएगा। वर्ष 2020 में बाढड़ा तहसील के गांवों में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी जल्द किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कथित किसान नेताओं को इन विषयों पर राजनीति करने के बजाय किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए।