फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Police caught consignment of liquor going from Rajasthan to Bihar, confiscated two vehicles

Dadri: राजस्थान से बिहार जा रही शराब की खेप पुलिस ने पकड़ी, दो गाड़ियां जब्त; छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 12:29 PM IST
सार

पुलिस को सूचना थी कि आरोपी दो गाड़ी लिए हुए हैं और एक गाड़ी पुलिस नाकों की स्थिति जांचने के लिए आगे चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बौंदकलां नहर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी और कुछ देर बाद खेरड़ी मोड़ की तरफ से आ रहीं दो गाड़ियों को रुकवा लिया।

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान से बिहार अवैध रूप से शराब की खेप पहुंचा रहे 6 तस्करों को बौंदकलां थाना पुलिस ने काबू किया है। चार आरोपी हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के रहने वाला है। वहीं, दो अन्य आरोपी राजस्थान और उत्तर-प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की दो गाड़ियां और शराब के 2200 पाउच जब्त कर लिए। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल हरदीप ने बताया कि उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए बौंदकलां में मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक राजस्थान से बिहार तक शराब तस्करी करते हैं और वहां महंगे दामों पर शराब बेचते हैं। अब वो राजस्थान से भिवानी, रानीला, झज्जर और दिल्ली के कच्चे रास्तों के जरिये बिहार जाएंगे और कुछ देर बाद दादरी क्षेत्र से गुजरेंगे। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना थी कि आरोपी दो गाड़ी लिए हुए हैं और एक गाड़ी पुलिस नाकों की स्थिति जांचने के लिए आगे चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बौंदकलां नहर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी और कुछ देर बाद खेरड़ी मोड़ की तरफ से आ रहीं दो गाड़ियों को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को बोलेनो में सीट और डिक्की से शराब के 2200 पाउच मिले। बोलनो में यूपी के गामरी निवासी अमर और राजस्थान के भोजासर निवासी सदासुख सवार मिले। वहीं, दूसरी गाड़ी में झज्जर के बुपनिया निवासी वरुण, झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी टिंकू, सोनीपत के रोहणा निवासी सुनील व खुरमपुर निवासी अमित सवार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फीसदी दूरी ही कर पाए तय
आरोपियों ने राजस्थान से बिहार शराब पहुंचाने के लिए वाया दादरी, झज्जर व दिल्ली का रूट अपनाया। इस रूट के जरिये उन्हें 1550 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। करीब 25 फीसदी यानी 332 किलोमीटर की दूरी तय करते ही वो पकड़े गए।

स्कॉर्पियो से नकदी और अफीम बरामद

चरखी दादरी के रावलधी चौक से स्पेशल स्टाफ ने वाहन जांच के दौरान एक स्कोर्पियो से नकदी व नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी सवार घिकाड़ा गांव निवासी तीन युवकों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाका इंचार्ज हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कोर्पियो की जांच की गई। गाड़ी में गियर बॉक्स के आगे से एक पॉलीथिन मिली। इसकी जांच करने पर 6 ग्राम अफीम मिली। बाद में पुलिस ने गाड़ी सवार तीनों युवकों से पूछताछ की।

उन्होंने अपनी पहचान गांव घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली, दूसरे ने संदीप और तीसरे ने आशीष के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों की तलाशी ली तो जोगेंद्र की जेब से 23760 रुपये बरामद हुए। इसके बाद टीम ने नकदी, अफीम व गाड़ी जब्त कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर थाने ले जाया गया और वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed