फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri district ranked first in the state in horticulture

बागवानी में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा दादरी जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dadri district ranked first in the state in horticulture
चरखी दादरी। जिला बागवानी विभाग ने सराहनीय कार्य करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बागवानी विभाग और किसानों को बधाई दी है। उपायुक्त ने बताया कि बागवानी विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने वर्ष भर अथक प्रयास व मेहनत करते हुए जिले के किसानों को बागवानी अपनाने के लिये जागरूक किया। जिसके परिणामस्वरूप दादरी में बागवानी के लक्ष्यों को 82.3 प्रतिशत हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को बागवानी की योजनाओं पर 40-100 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

प्रदीप गोदारा ने बताया कि जिले में इस वर्ष खुम्बी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, अमरूद, किन्नू व बेर के बाग, संकर सब्जियों, सब्जी बीज उत्पादन, नेट हाउस, प्याज भंडारण कक्ष, पैक हाउस व बागवानी मशीनरी आदि पर अनुदान दिया गया है। इन स्कीमों का लाभ उठाकर सैकड़ों किसान फसल विविधीकरण अपनाते हुए आमदनी का इजाफा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed