फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dadri dilli bus service not in evening time

Charkhi Dadri News: दो साल बाद भी बहाल नहीं हुई शाम की दादरी-दिल्ली बस सेवा

Tue, 24 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
dadri dilli bus service not in evening time
परिवहन::
विज्ञापन

शाम 7 बजे दादरी बस स्टैंड से चलती थी बस, अब तक शुरू नहीं हो पाने से यात्री झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली रूट पर शाम के समय चलने वाली बस दो साल से बंद है। लंबा समय बीतने के बाद भी चरखी दादरी डिपो के अधिकारियों ने बस सेवा बहाल नहीं की है। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाम और रात के समय दिल्ली के लिए कोई ट्रेन सेवा न होने से यात्रियों के पास दूसरा विकल्प भी नहीं है।
दादरी से दिल्ली के लिए कोरोना से पहले शाम 7 बजे बस चलती थी। कोरोना के समय बस सेवा बंद कर दी गई। उस दौरान यात्रियों की कम संख्या के लिहाज से यह बस सेवा बंद की गई थी। कोरोना का प्रकोप खत्म होने के बाद दिल्ली रूट पर शाम के समय यात्रियों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। बस के अभाव में यात्री परेशान हैं। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




शाम छह बजे के बाद की स्थिति देखें तो झज्जर-दिल्ली रूट पर बस सेवा कम ही बचती है। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के अलावा प्राइवेट सवारी वाहन का विकल्प न होने से यात्रियों को दो से तीन बसें बदलकर दिल्ली पहुंचना पड़ रहा है। पहले दादरी से यात्री झज्जर की बस पकड़ते हैं और फिर झज्जर से बहादुरगढ़ पहुंचते हैं। वहां से मेट्रो या एक और बस के जरिये वे राजधानी दिल्ली पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन:
दादरी से दिल्ली रूट पर शाम के समय चलने वाली बस कोरोना के समय बंद हुई थी। फिलहाल, यह बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द बस का संचालन शुरू कर दिया जाए। ताकि, यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े।



-नवरत्न शर्मा, निरीक्षक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो

फोटो 02

चरखी दादरी बस स्टैंड के बूथ पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed