{"_id":"67f2c2b8fb420ad6f708431f","slug":"cyclothon-in-district-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134771-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी पहुंची साइक्लोथॉन 2.0....उत्साह, उमंग और जोश के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी पहुंची साइक्लोथॉन 2.0....उत्साह, उमंग और जोश के साथ हुआ स्वागत
Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
जीतपुरा गांव में हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को दादरी के लिए रवाना करते हुए विधायक उमेद पातुवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 22
जीतपुरा गांव में हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को दादरी के लिए रवाना करते विधायक उमेद पातुवास व उपायुक्त मुनीश शर्मा। संवाद
- जीतपुरा गांव के जरिये साइक्लोथॉन का दादरी जिले में हुआ प्रवेश, जिन गांवों से यात्रा गुजरी वहां के लोगों ने दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी से रविवार को दादरी जिले में पहुंची साइक्लोथॉन 2.0 का लोगों ने उत्साह, उमंग और जोश के साथ स्वागत किया। जिले में करीब 2,000 से अधिक लोगों ने यात्रा में शामिल होकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की मुहिम का समर्थन किया। खास यह कि युवाओं ने लोटे में नमक डालकर हरियाणा को नशामुक्त बनाने में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।
रविवार सुबह यात्रा भिवानी से चरखी दादरी के लिए रवाना हुई। लोहारू से चलने के बाद साइक्लोथॉन बाढड़ा उपमंडल के जीतपुरा गांव पहुंची। यहां विधायक उमेद पातुवास और डीसी मुनीश शर्मा की अगुवाई में यात्रा का स्वागत हुआ। स्वागत करने आए युवाओं ने लोटे में नमक डालकर नशे के खिलाफ जंग लड़ने में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त से बाहर निकालना है। इसके लिए युवा वर्ग को ड्रग्स के साथ अन्य सभी प्रकार के नशे से बचाना है। युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का सही रास्ते पर होना जरूरी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को रवाना किया है। यह पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अपना संदेश देगी। उन्होंने कहा कि हमें नशे को जड़ से समाप्त करना है।
विज्ञापन
- बच्चों पर नजर रखें अभिभावक, व्यवहार में बदलाव को न करें नजरअंदाज
दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने का संदेश देना है। युवाओं को पढ़ाई के साथ किसी न किसी खेल में भाग जरूर लेना चाहिए। इससे आगे बढ़ने की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा युवावस्था ही सही दिशा में जाने का समय होता है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर नजर जरूर रखें। कुछ समय अपने बच्चों के लिए अवश्य निकालें। नशे की लत से ही चोरी की आदत भी लग जाती है। नशे से शरीर खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पड़ोस व परिवार में नशा न फैलने दें।
- ये रहा रूट मैप
साइक्लोथॉन जीतपुरा से बाढड़ा, अटेला, बिरहीकलां, भैरवी होते हुए दोपहर बाद चरखी दादरी पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने रात को दादरी में विश्राम किया। सोमवार सुबह यात्रा दादरी से चलकर चिड़िया गांव होकर गुजरेगी और बाघोत होते हुए महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी।