फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CT scan and MRI will be done at district level, department sent proposal to DC

जिला स्तर पर होगी सीटी स्कैन और एमआरआई, विभाग ने प्रस्ताव डीसी को भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
CT scan and MRI will be done at district level, department sent proposal to DC
दादरी का मातृ शिशु अस्पताल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अब मरीजों को जिलास्तर पर ही एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त के पास भेजा है। विभाग की योजना के अनुसार ये दोनों सुविधाएं मातृ-शिशु अस्पताल परिसर में शुरू की जाएगी। काफी लबे अरसे से लोगों को इन सुविधाओं को इंतजार था। ये सुविधा शुरू होने पर लोगों को निजी केंद्र से आधे रेट पर ही एमआरआई और सीटी स्कैन करवा सकेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं भी जिले में नहीं हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मरीजों को भिवानी भेजा जा रहा है। छह कैटेगरी को इन सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर इन सुविधाओं का लाभ निशुल्क मिलता है, जबकि अन्य लोगों के लिए रेट निर्धारित हैं। ये रेट निजी केंद्रों के रेट के मुकाबले आधे ही हैं। ऐसे में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आधे रेट में एमआरआई और सीटी स्कैन करवाने के लिए जिले के मरीजों को भिवानी आने-जाने में 60 किलोमीटर की भागदौड़ करनी पड़ रही है। फिलहाल प्रतिमाह 200 मरीज रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को भिवानी आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए इस मुद्दे को अमर उजाला ने 31 अगस्त के संस्करण में उठाया था। अमर उजाला ने ‘32 माह से रेफर के सहारे सिविल अस्पताल’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और जिला स्तर पर ही ये दोनों सुविधाएं शुरू करवाने की योजना तैयार की गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मातृ-शिशु अस्पताल में शुरू करने की योजना है और इस जगह का प्रस्ताव मंजूरी के लिए उपायुक्त के पास भेजा जा चुका है। उनकी मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस भी मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जबकि कोरोना जांच लैब निर्माण का कार्य भी अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम जल्द ही जिला स्तर पर शुरू करने जा रहे हैं। मातृ-शिशु अस्पताल में ये सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए जिला उपायुक्त के पास भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि अगले एक से डेढ़ माह के अंदर ये सेवाएं शुरू कर दें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed