{"_id":"60f1d7fa8ebc3e859e0631ee","slug":"csc-center-license-cancelled-charkhidadri-news-rtk6180096161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली आईडी में गैरकानूनी रूप से छेड़छाड़ करने पर सीएससी सेंटर का लाइसेंस रद्द, अकाउंट भी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैमिली आईडी में गैरकानूनी रूप से छेड़छाड़ करने पर सीएससी सेंटर का लाइसेंस रद्द, अकाउंट भी ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की महत्वकांक्षी फैमिली आईडी योजना में गैरकानूनी रूप से छेड़छाड़ करना एक सीएससी संचालक को भारी पड़ गया। डीसी अमरजीत सिंह मान के निर्देशों पर सुभाष चौक स्थित सीएससी सेंटर का लाइसेंस रद्द कर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। सेंटर संचालक द्वारा गैरकानूनी रूप से फैमिली आईडी में छेड़छाड़ की जा रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब इस सीएससी के माध्यम से सरकारी सेवाओं को लेकर कोई सर्विस नहीं दी जा सकती है।
सीएससी योजना के जिला प्रबंधक विक्रम ने बताया कि मोहित पुत्र मनोज वर्मा द्वारा वार्ड नंबर 10 के सुभाष चौक में एक सीएससी सेंटर संचालित किया जा रहा था जिसका आईडी नंबर 527373260017 है। इस सीएससी सेंटर का अकाउंट शुक्रवार को ब्लॉक कर दिया गया है। इस सीएससी संचालक द्वारा गैरकानूनी रूप से फैमिली आईडी में छेड़छाड़ की जा रही थी। इस संचालक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मैसेज किए थे कि अगर किसी को फैमिली आईडी से सदस्य को डिलीट करवाना है तो वह रुपये लेकर यह कार्य कर देगा और यह काम वह बाहर से करवाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार फैमिली आईडी में बदलाव और अन्य प्रकार के एडिटिंग कार्य पहले से ही बंद किए जा चुके हैं। इसे संचालक द्वारा व्हाट्सएप पर किए गए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी प्रशासन के पास उपलब्ध है। जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने इस सीएससी के अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। शुक्रवार को इस सीएससी के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। लोगों से आह्वान केया है कि इस सीएससी के माध्यम से किसी भी प्रकार के सरकारी कार्य करवाने के लिए संपर्क न करें।