फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   young man edited photo of one and half year old leopard In Dadri

Dadri: डेढ़ साल पुरानी तेंदुए की फोटो को एडिट, सोशल मीडिया पर किया वायरल, गांव में फैली दहशत

Wed, 05 Apr 2023 04:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 04:42 PM IST
सार

सोशल मीडिया और अन्य ग्रुपों में गांव में तेंदुआ होने की अफवाह फैलाई गई। इससे पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने रात दस बजे गांव में गश्त की, लेकिन रात अधिक होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और टीम लौट गई।

विज्ञापन
young man edited photo of one and half year old leopard In Dadri
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मांढी हरिया में तेंदुआ दिखने की खबर झूठी निकली। बुधवार को वन्य प्राणी एवं जीव विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, सामने आया कि जो फोटो वायरल की गई है वो डेढ़ साल पुरानी है और इसे अब मांढी हरिया गांव से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन


वन विभाग टीम ने मांढी हरिया गांव में पहुंचकर की जांच
मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया और अन्य ग्रुपों में गांव में तेंदुआ होने की अफवाह फैलाई गई। इससे पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने रात दस बजे गांव में गश्त की, लेकिन रात अधिक होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और टीम लौट गई। बुधवार को वन्य प्राणी एवं जीव विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार अपनी टीम के साथ गांव मांढ़ी हरिया पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले फोटो में जिस जगह पर तेंदुए के पैरों के निशान दिखाए गए, वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान तेंदुए होने के कोई सबूत सामने नहीं आए। टीम ने ग्रामीणों से तेंदुआ देखे जाने के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो की गहनता से जांच की। इसके बाद सामने आया कि तेंदुए की डेढ़ साल पुरानी फोटो को एडिट कर मांढी हरिया से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पोस्ट करने वाले के घर पहुंची पुलिस, मांगी माफी
स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस टीम पोस्ट डालने वाले युवक के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। तब उसने पुलिस से क्षमा याचना की और ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही। ग्रमीणों ने भी पुलिस प्रशासन से उक्त युवक पर कार्रवाई न करने की मांग की। इस पर वन्य प्राणी एवं जीव विभाग इंस्पेक्टर ने आरोपी को फटकार लगाई और दोबार ऐसी गलती न करने की चेेतवानी दी। साथ ही उन्होंने सभी से ऐसी झूठी अफवाह न फैलाने की भी अपील की। अभी तक आरोपी के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।


सोशल मीडिया पर ये मैसेज किया वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वाइस मैसेज में युवक ने कहा कि यह फोटो उसके भाई ने अपने फोन से ली है और इसे कोई अफवाह न समझे। रात को दस बजे एक तेंदुए को गली में घूमते हुए देखा गया है। युवक ने फोटो में तेंदुए को गली में बैठा हुआ दिखाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे सच मान लिया और पूरे गांव में तेंदुआ होने की दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed