{"_id":"643cd7ddf31e9c9a01037ed5","slug":"vehicle-thief-gang-active-in-dadri-3-bikes-stolen-in-two-days-thief-caught-in-cctv-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में वाहन चोर गिरोह सक्रिय: दो दिन में 3 बाइक चुराई, चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादरी में वाहन चोर गिरोह सक्रिय: दो दिन में 3 बाइक चुराई, चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस के हाथ खाली
Mon, 17 Apr 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:53 AM IST
सार
दादरी में अलग-अलग जगह से गत 15 अप्रैल को दो बाइकें चोरी हई है। इस कड़ी में दो दिनों में तीन बाइक चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस को हाथ अभी भी खाली है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। दो दिन के अंदर कस्बे से तीन बाइकें चोरी हो चुकी हैं। खास बात ये है कि तीन में से दो बाइक चोर सीसीटीवी में कैद हो गए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक उन तक नहीं पहुंच पाई है। रविवार को भी लाइब्रेरी के बाहर से जेवली निवासी एवं बैंक के सहायक मैनेजर की बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लाइब्रेरी के बाहर से बैंक के सहायक मैनेजर की बाइक हुई
पुलिस को दी शिकायत में जेवली निवासी हिमांशु ने बताया कि बाढड़ा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। रविवार को वो पढ़ने के लिए एक लाइब्रेरी में आया था। वह बाइक बाहर खड़ी करके अंदर पढ़ने चला गया। जब वो शाम को घर जाने के लिए बाहर आया तो उसे बाइक चोरी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उसने लाइब्रेरी की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो एक अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है। वहीं, बाढड़ा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार की बाइक बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
गत 15 अप्रैल को भी चोरी हुई थी दो बाइकें
कस्बे में अलग-अलग जगह से गत 15 अप्रैल को दो बाइकें चोरी हुई थी। कारी तोखा और नांधा निवासी बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एक बाइक बाढड़ा बस स्टैंड के पास से तो दूसरी पोस्ट ऑफिस के सामने से चुराई गई थी। इस बार लाइब्रेरी के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया गया है।