{"_id":"622f8530295a066a690fcab0","slug":"two-died-in-two-accident-in-charkhi-dadri-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: दो हादसों में दो की मौत, प्रवासी श्रमिक और सरपंच के पिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: दो हादसों में दो की मौत, प्रवासी श्रमिक और सरपंच के पिता ने तोड़ा दम
Mon, 14 Mar 2022 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:40 PM IST
सार
पिचोपा क्रशर जोन में डंपर की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर निवासी श्रमिक की मौत हो गई। वहीं महेंद्रगढ़ रोड पर बुलेट की टक्कर से आदमपुर डाढ़ी निवासी व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक हनुमान, मृतक आफताब, श्रमिक के पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार करता जांच अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पिचोपा कलां क्रशर जोन में डंपर की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर निवासी श्रमिक की मौत हो गई, जबकि सोमवार सुबह आदमपुर के समीप बुलेट की टक्कर से आदमपुर डाढ़ी निवर्तमान सरपंच के पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिचोपा कलां क्रशर जोन में हुए हादसे में मारे गए श्रमिक का अटेला कलां चौकी पुलिस और आदमपुर निवासी मृतक का झोझूकलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। दोनों हादसों के आरोपी चालकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रशर जोन में पिछले दो दिनों में दो हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
केस-1: ट्रक की टक्कर लगने से आफताब ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के मंधार निवासी आफताब (20) पिचोपा कलां क्रशर जोन में बतौर श्रमिक काम करता था। वह करीब आठ माह पहले ही यहां आया था। रविवार शाम वह क्रशर जोन में काम कर रहा था। इसी दौरान बैक हो रहे एक डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर अटेला कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई रियाज मोहम्मद के बयान दर्ज किए। रियाज मोहम्मद ने बताया कि आफताब अहमद अविवाहित था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई रियाज मोहम्मद के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279-ए व 304 के तहत केस दर्ज किया गया है।
केस-2: खेत में जा टहलने जा रहा था सरपंच का पिता हनुमान
दूसरा हादसा सोमवार सुबह आदमपुर डाढ़ी के समीप हुआ। इस हादसे में निवर्तमान सरपंच छाजूराम के पिता हनुमान की मौत हो गई। मृतक के दूसरे बेटे सुरेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता सोमवार सुबह आठ बजे खेत में जा टहलने जा रहे थे और तभी महेंद्रगढ़ रोड पर एक बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता हनुमान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी धनप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सुरेश के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279-ए व 304 के तहत केस दर्ज कर लिया।
तीन दिन में क्रशर जोन में दूसरा हादसा, दूसरी मौत
जिले में सात क्रशर जोन हैं और पिछले दो दिनों में क्रशर जोन में दो हादसे हो चुके हैं। शनिवार को जहां बिरही कलां क्रशर जोन में एक श्रमिक की मशीन में आने से मौत हो गई थी तो अब पिचोपा कलां क्रशर जोन में डंपर की चपेट में आने से जम्मू-कश्मीर निवासी श्रमिक की मौत हो गई।