{"_id":"651e70eb66a85d2ebb0b0fef","slug":"thief-trying-to-pick-pocket-of-protesting-farmers-leader-in-dadri-was-caught-on-spot-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी: विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता की जेब काट भाग रहे चोर को मौके पर ही दबोचा, 10 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादरी: विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता की जेब काट भाग रहे चोर को मौके पर ही दबोचा, 10 हजार रुपये बरामद
Thu, 05 Oct 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:46 PM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम वो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भागने लगा।
विज्ञापन
दादरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के जनजागरण यात्रा के तहत शहर में प्रदर्शन कर रहे एक किसान नेता की जेब पर चोर ने हाथ साफ कर लिया। किसान नेता के अनुसार जेब से 10 हजार रुपये चोरी हुए और उन्होंने चोर को मौके पर ही दबोच लिया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम वो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भागने लगा। उसकी हरकत का तत्काल रणबीर फौजी को पता चल गया और शोर मचाने पर अन्य प्रदर्शनकारियों ने चोर को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से दस हजार रुपये भी बरामद हो गए। पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम श्रवण बताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ सिटी थाने में शिकायत भी दी गई।
विज्ञापन