{"_id":"647f0064165656caa20f8624","slug":"pretext-of-getting-job-at-airport-in-dadri-63-thousand-cheated-from-young-man-two-accused-arrested-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का दिया झांसा, युवक से 63 हजार ठगे, साइबर थाना पुलिस की मदद से दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का दिया झांसा, युवक से 63 हजार ठगे, साइबर थाना पुलिस की मदद से दो आरोपी काबू
Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी मनीष ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 9 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसकी नौकरी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगवाने की बात कही। उससे पहले फार्म फीस के नाम पर 280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चरखी दादरी निवासी युवक 63280 रुपये ठगने के दो आरोपियों को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ के बम्बीरपुर निवासम मोहित शर्मा और छकत्ल निवासी गोपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को दिल्ली से दबोचा गया है। आरोपियो को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकात के अनुसार
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी मनीष ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 9 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसकी नौकरी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगवाने की बात कही। उससे पहले फार्म फीस के नाम पर 280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
विज्ञापन
लेटर की फीस के रूप में साढ़े 19 हजार रुपये ऑनलाइन डलवाए
इसके बाद मनीष से ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 7500 रुपये, गेटपास लेटर की फीस के रूप में साढ़े 10 हजार, ट्रेनिंग लेटर फीस के रूप में साढ़े 25 हजार और इन्वाइस लेटर की फीस के रूप में साढ़े 19 हजार रुपये ऑनलाइन डलवाए गए। इस प्रकार आरोपियों ने पांच ट्रांजेक्शन के जरिये 63 हजार से अधिक राशि उससे ऐंठी। उसके बाद उक्त शख्स ने मनीष का फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
सात जून को होगी रिमांड अवधि पूरी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल शिव कुमार की टीम ने इस मामले के दो आरोपियों मोहित शर्मा और गोपाल को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सात जून को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।