{"_id":"643bcc56cbcc2673000cbf42","slug":"police-arrested-five-satta-khaiwal-in-charkhi-dadri-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: पुलिस ने दबोचे पांच सट्टा खाईवाल, 6430 रुपये बरामद, स्पेशल स्टाफ पुलिस ने की गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: पुलिस ने दबोचे पांच सट्टा खाईवाल, 6430 रुपये बरामद, स्पेशल स्टाफ पुलिस ने की गिरफ्तारी
Sun, 16 Apr 2023 03:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 03:52 PM IST
सार
स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामले दर्ज किया गए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के झोझूकलां क्षेत्र में स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने शनिवार को पांच सट्टा खाईवालों को अलग- अलग जगह से गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 6430 रुपये बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस टीमें शनिवार को अपराध की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को रंगेहाथ काबू कर लिया। पुलिस ने पहले आरोपी को गौशाला चौक से सट्टा खाईवाली करते पकड़ा है।
विज्ञापन
उसकी पहचान कबीर नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई और उसके पास से 1270 रुपये बरामद हुए हैं। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी बस स्टैंड के पीछे से हुई। उसने अपनी पहचान वार्ड 21 निवासी दीपक उर्फ चेयरमैन के रूप में बताई। उसके पास से पुलिस को 1020 रुपये बरामद हुए। तीसरे आरोपी सोनू को पुलिस ने धर्मशाला चौक से काबू किया है।
विज्ञापन
उसके पास से कुल 1300 रुपये बरामद हुए हैं। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को कलियाणा के एक शराब ठेके के सामने से दबोचा है। उनकी पहचान कलियाणा निवासी औमपाल और टीनू के रूप में हुई है। पुलिस को औमपाल से 1120 से और टीनू से 1720 रुपये बरामद हुए हैं। इनके खिला झोझूकलां पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।