फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Miscreants cheated lakh on pretext of increasing credit card limit in Dadri

DadrI: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया, बदमाशों ने ठगे 1.01 लाख रुपये, OTP पूछकर की ठगी

Sat, 08 Jul 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

मनजीत ने बताया कि इसके बाद एक जून को उसी नंबर से उसके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए फोन आया। जब उसने ओटीपी बताया तो आरोपी ने उसके खाते में पैसे न होने की बात कही। बाद में उसने तीन जून को अपने खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए।

विज्ञापन
Miscreants cheated lakh on pretext of increasing credit card limit in Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झासा देकर काकड़ोली हट्ठी निवासी एक व्यक्ति से 1.01 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मनजीत कुमार ने बताया कि गत 25 मई को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। मनजीत के अनुसार कॉल करने वाले शख्स ने इसके लिए उससे एक ओटीपी पूछा। उसी दिन शाम को उसके खाते से 12234 रुपये कटने का मैसेज आया, लेकिन व्यस्त होने के कारण वह मैसेज नहीं देख पाया।
विज्ञापन


पीड़ित ने दी जानकारी के अनुसार
मनजीत ने बताया कि इसके बाद एक जून को उसी नंबर से उसके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए फोन आया। जब उसने ओटीपी बताया तो आरोपी ने उसके खाते में पैसे न होने की बात कही। बाद में उसने तीन जून को अपने खाते में एक लाख रुपये डलवा दिए। उसी दिन आरोपी की फिर कॉल आई और कार्ड की लिमिट एक लाख से एक लाख पचास हजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई
इसके बाद आरोपी ने उससे दो बार ओटीपी पूछा तो उसने बता दिया। थोड़ी देर में उसके पास खाते से दो ट्रांजेक्शन हुई। एक ट्रांजेक्शन में 35681 और दूसरी में 54031 रुपये उसके खाते से निकाले गए। मनजीत के अनुसार आरोपी ने उसके दोनों खातों से कुल 101946 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए। कई दिन वह दोनों बैंकों में पूछताछ करता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed