फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man Shot dead in Kasni village of Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: दो माह पहले जेल से बाहर आए युवक की हत्या, बाइक सवारों ने गोलियों से किया छलनी

Mon, 03 Oct 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 05:15 PM IST
सार

मोहित गुजरात में अवैध शराब का कारोबार करता था और करीब दो माह पहले वो जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह गांव में मौजूद था और उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए और उन्होंने मोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Man Shot dead in Kasni village of Charkhi Dadri
चरखी दादरी में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चरखी दादरी के कासनी गांव में सोमवार को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों  ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कासनी निवासी मोहित (30) के रूप में हुई है। हत्याकांड के बाद एसपी दीपक गहलावत घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का आदेश दिया। इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्याकांड का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहित गुजरात में अवैध शराब का कारोबार करता था और करीब दो माह पहले वो जेल से बाहर आया था। सोमवार को वह गांव में मौजूद था और उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां आए और उन्होंने मोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दस राउंड फायर किए। मोहित को छह गोलियां लगी। गोली सिर, मुंह और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगने से मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही एसपी दीपक गहलावत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बाढड़ा डीएसपी देशराज को तुरंत प्रभाव से मामले में कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। एसपी का कहना है कि जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड के पटाक्षेप की जिम्मेदारी एसपी ने बौंदकलां थाना पुलि समेत सीआईए व स्पेशल स्टाफ टीम को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पर दर्ज हैं पांच केस

पुलिस सूत्रों के अनुसा मृतक मोहित पर भी पांच अपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट व डकैती के मामले भी शामिल हैं। पुलिस ने इस एंगल से भी मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed