{"_id":"62bd377316e26b55434cc9b4","slug":"man-found-dead-in-pandawan-of-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: गांव के जोहड़ में मिला अधेड़ का शव, 28 जून को हुआ था लापता, सिर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: गांव के जोहड़ में मिला अधेड़ का शव, 28 जून को हुआ था लापता, सिर पर मिले चोट के निशान
Thu, 30 Jun 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:11 AM IST
सार
विजय प्रकाश (50) 28 जून को शाम करीब सात बजे घर से निकले थे, लेकिन रात को नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें हरसंभव जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के पांडवान निवासी एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को शव गांव के जोहड़ में मिला। सिर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों को हत्या का अंदेशा हुआ। मृतक के बेटे के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने संबंधी केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पांडवान निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता विजय प्रकाश (50) 28 जून को शाम करीब सात बजे घर से निकले थे, लेकिन रात को नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों ने उन्हें हरसंभव जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली कि गांव के जोहड़ में एक शव मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव विजय प्रकाश का मिला। शव को जोहड़ से बाहर निकाला गया तो सिर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और देर शाम ही पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 201 व 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।