{"_id":"62489bc8b2ef865a5353c3b1","slug":"main-accused-arrested-in-the-gang-rape-case-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने किया मृतका का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने किया मृतका का अंतिम संस्कार
Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:24 AM IST
सार
पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चरखी दादरी के एक गांव निवासी किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले के दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, पीड़ित परिवार ने शनिवार को मृतका का दाह-संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, जिसमें अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म संबंधी केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को हंसावास खुर्द मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश में बाढड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर और डीएसपी देशराज के नेतृत्व में दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन