फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Fake Chief Minister flying squad reached the medical store

Haryana: मेडिकल स्टोर पर पहुंचा फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, शक पर गाड़ियों में बैठकर फरार हुए छह लोग

Wed, 21 Aug 2024 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी, बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी, बाढड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

बौंदकलां में मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने के पांच दिन बाद गिरोह में शामिल गुर्गों ने बाढड़ा में भी रुपये ऐंठने की कोशिश की। संचालक को शक होने पर दो गाड़ियों में बैठकर आरोपी फरार हो गए। सीसीटीवी में आरोपियों की करतूत कैद हो गई।

विज्ञापन
Haryana: Fake Chief Minister flying squad reached the medical store
मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने पहुंचे गिरोह के गुर्गे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र के बाढड़ा कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने के लिए बुधवार को एक गिरोह फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर पहुंच गया। गिरोह के छह गुर्गों ने बिना दस्तावेज जांचे ही मेडिकल स्टोर सील करने की बात कही। इससे संचालक को शक हो गया। इसके बाद गिरोह के गुर्गे अपनी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। बाद में बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि उसकी बाढड़ा में दीप मेडिसिन पॉइंट दुकान है। बुधवार दोपहर दो गाड़ियों में सवार छह लोग मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। दोनों महिलाओं में से एक पुलिस की वर्दी पहने थी। उनकी एक गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी पहनी महिला। मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से भागने से पहले कार में बैठे दो युवकों का लिया गया फोटो। स्रोत : शिकायतकर्ता
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने आते ही कागजात देखे बिना मेडिकल स्टोर को सील करने की बात कही। यह सुनकर जब प्रदीप ने उन्हें बैठने की बात कही तो उन्होंने समय न होने की बात कही। उसी दौरान उन्होंने गल्ला चेक करना चाहा, लेकिन चाबी न होने के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि उसे उनके हाव-भाव से शक हो गया। दो बार उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, सभी छह लोग गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। सभी ने मास्क लगाए थे। उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

सांवड़ में वारदात कर चुका है यह गिरोह
बता दें कि 16 अगस्त को सांवड़ गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से इस गिरोह ने 27 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। जाते वक्त वे काफी दवाएं भी साथ ले गए थे। उस दौरान भी गिरोह के गुर्गे दो गाड़ियों में थे। एक महिला ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सांवड़ में वारदात करने वाले गिरोह ने ही बाढड़ा में एक और वारदात करने की कोशिश की।


ड्रग्स इंस्पेक्टर को दी जानकारी, एसपी तक पहुंची सूचना
मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि उसने ड्रग्स इंस्पेक्टर से भी इस संबंध में बातचीत की। उस दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि एसपी को मामले से अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed