फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Driver absconding with rs 51 lakhs arrested from Mehandipur

Charkhi Dadri: 51.40 लाख लेकर फरार हुआ चालक मेहंदीपुर से गिरफ्तार, पशु बांधने की जगह पर दबा दिए थे पैसे

Sat, 13 May 2023 05:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 05:37 PM IST
सार

फरार होने से पहले आरोपी ने घर पर पशु बांधने की जगह जमीन में नकदी दबा दी थी। आठ दिन बाद पुलिस ने काबू किया है। एकसाथ 50 लाख से अधिक रकम देखकर आरोपी का मन पलट गया था।

विज्ञापन
Driver absconding with rs 51 lakhs arrested from Mehandipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी से आठ दिन पहले 51.40 लाख रुपये लेकर फरार हुए कार चालक सोनू को स्पेशल स्टाफ टीम ने शुक्रवार को मेहंदीपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अविध के दौरान पुलिस ने 51.40 लाख रुपये आरोपी के घर से बरामद कर लिए। 500 और 2000 के नोटों की गड्ढी को उसने प्लास्टिक के कट्टे में डालकर पशु बांधने वाली जगह दबा दिया था।

विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक देशराज ने शनिवार दोपहर 3 बजे अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शंकर कॉलोनी निवासी गोपाल ने 3 मई को पुलिस को एक शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह मोबाइल एसेस्सरीज का कार्य करता है। गत 3 मई को उसने अमित और कार चालक सोनू को 51.40 लाख रुपये लेने के लिए उसने नरेला भेजा था।
विज्ञापन


देर रात अमित और सोनू दादरी पहुंच गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद चालक सोनू अमित को कॉलोनी में उतारकर चला गया। इसके बाद वह गाड़ी को उसके परिचित के घर खड़ी कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने स्पेशल स्टाफ को सौंपा था केस
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने स्पेशल स्टाफ इंचार्ज शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को शुक्रवार को मेहंदीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने उससे सख्ती से पूछताछ कर नकदी भी बरामद कर ली।


दादरी आने के बाद आया सोनू को लालच
सोनू बोला कि दादरी आने के बाद उसको इतनी बड़ी रकम एकसाथ देखकर लालच आ गया है। वह घर में पशु बांधने की जगह इन रुपयों को दबा गया और पैदल ही मेहंदीपुर चला गया। उसने सोचा था कि मामला दब जाएगा तो वो लौट आएगा। उसके लौटने से पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed