फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri CIA staff nabbed two drug smugglers, recovered 16.460 kg poppy husk

Dadri: सीआईए स्टाफ ने दो नशा तस्कर दबोचे, 16.460 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

Thu, 22 Jun 2023 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

एएसआई संजीत ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चुंगी पर तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब नंबर प्लेट की एक कैंटर में दो युवक मादक पदार्थ लिए समसपुर टी - प्वाइंट पर खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dadri CIA staff nabbed two drug smugglers, recovered 16.460 kg poppy husk
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चरखी दादरी अपराध शाखा पुलिस ने शहर के समसपुर टी-प्वाइंट से कैंटर सवार दो नशा तस्कारों को काबू किया है। कैंटर की स्टैपनी से पुलिस को 16.460 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
एएसआई संजीत ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चुंगी पर तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब नंबर प्लेट की एक कैंटर में दो युवक मादक पदार्थ लिए समसपुर टी - प्वाइंट पर खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी काबू आ सकते हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां एक कैंटर सवार दो युवकों से पूछताछ की। उनमें से एक ने अपनी पहचान मोहाली जिले के गांव गोविंदगढ़ निवासी श्यामसिंह और अमरदीप के रूप में बताई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद पुलिस ने कैंटर में मादक पदार्थ होने का शक जाताया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली गई। कैंटर के अंदर कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। अंत में टायर के एक वाहन मिस्त्री को से टायर स्टेपनी की जांच कराई गई तो उसमें से चुरा पोस्त की 32 पॉलिथीन बरामद हुई। सभी थैलियों का वजन करते पर 26.460 किलाेग्राम चूरा पोस्त पाई गई। इसके बाद सीआईए टीम ने दोनों आरोपियों को मादक पदार्थ समेत सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed