{"_id":"6479a0368b6a000af605bfd8","slug":"cm-flying-squad-took-action-on-overloaded-vehicles-in-dadri-challaned-eight-and-seized-four-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, आठ के चालान और चार को किए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, आठ के चालान और चार को किए जब्त
Fri, 02 Jun 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचनाएं मिली रही थी कि दादरी जिले में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार दोपहर बाद दादरी पहुंचा और गुप्तचर और आरटीए टीम को साथ लेकर बाढड़ा रोड पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू की। मुख्यमार्ग पर बिरही कलां के समीप ओवरलोड वाहन पकड़े गए।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर आरटीए की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार रात आरटीए टीम के साथ मिलकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। करीब पांच घंटे तक कार्रवाई चली और इस दौरान आठ ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए जबकि चार को जब्त किया गया। पकड़े गए ओवरलोड वाहनों पर करीब 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों और भारी वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू की गई
दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचनाएं मिली रही थी कि दादरी जिले में धड़ल्ले से ओवरलोडिंग हो रही है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार दोपहर बाद दादरी पहुंचा और गुप्तचर और आरटीए टीम को साथ लेकर बाढड़ा रोड पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग शुरू की। मुख्यमार्ग पर बिरही कलां के समीप ओवरलोड वाहन पकड़े गए और इनमें निर्धारित क्षमता से अधिक भवन निर्माण सामग्री मिली। इन डंपरों के आरटीए टीम ने चालान किए। इसके बाद टीम ने तिवाला के समीप भी ओवरलोड वाहन पकड़े। रात करीब साढ़े 9 बजे तक कार्रवाई चली और आरटीए टीम चार ओवरलोड वाहनों को जब्त कर बाड़े ले गइ। टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार 8 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई और आरटीए टीम की ओर से करीब पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन