फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM flying squad caught overloaded dumper on road In Dadri

Dadri: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सड़कों पर उतर पकड़े ओवरलोड डंपर, होटलों पर भी मारे छापे

Fri, 07 Apr 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शाम 7 बजे पहले एक होटल पर दबिश दी। इस होटल पर बिना अनुमति के शराब पिलाने की सूचना टीम के पास पहुंची थी। सूचना के आधार पर टीम भिवानी रोड स्थित महफिल होटल पर पहुंची। यहां होटल का मालिक हाजिर मिला। इसके बाद टीम ने जब होटल की जांच की तो वहां दो युवक शराब पीते मिले।

विज्ञापन
CM flying squad caught overloaded dumper on road In Dadri
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एक्शन मोड़ में है और अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रहा है। वीरवार को दिन में ऑयल मिल पर अवैध रूप से लाई गई सरसों पकड़ने की कार्रवाई के बाद देर शाम होटलों और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने पांच ओवरलोड डंपर पकड़े और आरटीए विभाग ने इनका 4,48,500 रुपये का चालान किया। वीरवार शाम से लेकर देर रात तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता चार घंटे तक सक्रिय रहा और इसके चलते ओवरलोड माफिया व होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


वीरवार शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शाम 7 बजे पहले एक होटल पर दबिश दी। इस होटल पर बिना अनुमति के शराब पिलाने की सूचना टीम के पास पहुंची थी। सूचना के आधार पर टीम भिवानी रोड स्थित महफिल होटल पर पहुंची। यहां होटल का मालिक हाजिर मिला। इसके बाद टीम ने जब होटल की जांच की तो वहां दो युवक शराब पीते मिले। इसके बाद होटल मालिक से होटल में शराब पिलाने संबंधी परमिट मांगा गया तो वो पेश नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने होटल मालिक और वहां शराब पी रहे दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात आठ बजे टीम यहां से कार्रवाई पूरी कर लौट गई।
विज्ञापन


इसके बाद 8ः15 पर आरटीए विभाग की टीम को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और गुप्तचर विभाग ने ओवरलोड वाहनों की जांच शुरू की। टीम ने आदमपुर डाढ़ी-चिड़िया रोड पर पहुंचकर इस रास्ते से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों को रुकवाया। इस दौरान यहां पांच ओवरलोड डंपर पकड़े गए। इनमें निर्धारित मात्रा से काफी अधिक भवन निर्माण सामग्री भरी मिली। इसके बाद आरटीए विभाग ने इन पर 4.48 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में वीरवार रात ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। आदमपुर डाढ़ी-चिड़िया रोड पर 5 ओवरलोड वाहन पकड़े गए और उन पर करीब साढ़े चार लाख का जुर्माना किया गया। वीरवार दोपहर को भी दो ओवरलोड वाहन जुर्माना न भरने पर जब्त किए गए थे। --राजेश कुमार, टीएसआई, आरटीए विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed