फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM Flying raid, operator found serving liquor without permit in Dadri, four people arrested

Dadri: सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, आहते पर बिन परमिट शराब पिलाते मिला संचालक, चार लोगों को किया काबू

Sat, 08 Jul 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि अचीना के समीप स्थित रॉक पैलेस नाम से आहता है। वहां आबकारी विभाग से परमिट लिए बिना ही लोगों को शराब पिलाई जाती है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आबकारी और गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर वहां दबिश दी।

विज्ञापन
CM Flying raid, operator found serving liquor without permit in Dadri, four people arrested
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के अचीना के समीप स्थित एक आहता पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान आहता संचालक बिन परमिट लोगों को शराब पिलाते मिला। टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अचीना ताल चौकी में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपी अचीना के और एक शहर के प्रेमनगर का रहने वाला है।

विज्ञापन


आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि अचीना के समीप स्थित रॉक पैलेस नाम से आहता है। वहां आबकारी विभाग से परमिट लिए बिना ही लोगों को शराब पिलाई जाती है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आबकारी और गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर वहां दबिश दी। रेड के दौरान आहता में तीन लोग शराब का सेवन करते मिले।
विज्ञापन


टीम ने चार लोगों को किया काबू
पूछताछ करने पर उनकी पहचान अचीना निवासी अमरेश, प्रदीप और सोनू के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने जब दादरी के प्रेम नगर निवासी होटल संचालक संदीप कुमार से लाइसेंस मांगा तो वो पेश नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने चारों को काबू कर लिया और उन्हें अचीना ताल चौकी ले आई। वहां उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed