{"_id":"6486eec1fe22adc1860861e6","slug":"chassis-number-instead-of-vehicles-parked-in-yard-in-dadri-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: यार्ड में खड़ी गाड़ियाें के बदले चैसिस नंबर, तीन पर केस दर्ज, मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: यार्ड में खड़ी गाड़ियाें के बदले चैसिस नंबर, तीन पर केस दर्ज, मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 12 Jun 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:39 PM IST
सार
दादरी पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी बूरा निवासी गौरव ने बताया कि उसने मैहड़ा में पार्किंग यार्ड का ठेका लिया हुआ है । उसने बताया कि इस पार्किंग में लोन की किस्त न भरने वाली गाड़ियां खड़ी की जाती हैं और गाड़ियों के मालिक उसे पार्किंग का प्रतिदिन किराया देते हैं।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के गांव मैहड़ा के एक यार्ड में खड़ी दो गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलने पर यार्ड ठेकेदार ने तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने झूठ बोलकर और धोखे से गाड़ियों के चेसिस नंबर बदले हैं। ठेकेदार की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी बूरा निवासी गौरव ने बताया कि उसने मैहड़ा में पार्किंग यार्ड का ठेका लिया हुआ है । उसने बताया कि इस पार्किंग में लोन की किस्त न भरने वाली गाड़ियां खड़ी की जाती हैं और गाड़ियों के मालिक उसे पार्किंग का प्रतिदिन किराया देते हैं। उसने बताया कि 12 अप्रैल को श्रीगंगानगर क्षेत्र निवासी रणजीत उसके पास आया और खुद को श्रीनीलकंठ ट्रांसपोर्ट का मुनीम बताया।
विज्ञापन
कपिल देव ने दो गाड़ियों में कोई खराबी बताई
रणजीत ने उससे कहा कि उसे ट्रांसपोर्ट मालिक कपिल देव सिहाग ने अपनी पांच गाड़ियों को उसके यार्ड में खड़ी करने के लिए भेजा है और इनका जो भी किराया होगा वह उसे मिल जाएगा। इसके बाद उसने राजस्थान नंबर प्लेट की पांच गाड़ियां उसके यार्ड में खड़ी कर दी। उसने बताया कि गत 10 जून को रणजीत अपने साथ एक मिस्त्री को लेकर उसके पास आया।
विज्ञापन
उसने कहा कि कपिल देव ने दो गाड़ियों में कोई खराबी बताई है, वे उसे ठीक करने आए हैं। इसके बाद वे यार्ड में गाड़ियों के पास चले गए और अपना काम करने लगे। बाद में उसे पता चला कि उन्होंने लैपटॉप और मशीन के माध्यम से दो गाड़ियों के चेसिस नंबर बदल दिए। किसी गलत काम का संदेह हाेने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी और मामले की जांच की गुहार लगाई।