फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Police teams conducted operation attack for 7 hours, arrested 14 accused in 12 cases

Charkhi Dadri: पुलिस टीमों ने 7 घंटे चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 12 मामलों में 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 07:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

23 पुलिस टीमों की ओर से एकसाथ की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 515 बोतल शराब और 313 बियर बरामद की गई है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Police teams conducted operation attack for 7 hours, arrested 14 accused in 12 cases
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। विशेष मुहिम के तहत पुलिस की 23 टीमों ने सात घंटे तक ताबड़तोड़ दबिश और अलग-अलग मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न थानों में 12 अपराधिक मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए दिए गए आदेश का पालन करते हुए जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पुलिस ने शनिवार को ये ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


मुहिम के तहत डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, डीएसपी दादरी सुभाषचंद्र, डीएसपी दादरी भारतभूषण, सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार, साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल, यातायात थाना प्रभारी चंद्रशेखर, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी, बौंदकलां थाना प्रभारी बलबीर, बाढड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश और झोझूकलां थाना प्रभारी निरीक्षक हवाकौर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की गईं जिन्होंने एकसाथ दबिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की 23 टीमों में 113 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज किए। इनमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 531 बोतल देसी शराब, 24 बोतल अंग्रेजी शराब व 312 बोतल बियर बरामद हुई।

सात जुआरियों को किया गया काबू
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 7 मामले दर्ज किए। इन मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी सट्टा खाईवाली करते मिले और उनसे पुलिस टीमों ने 8180 रुपये बरामद किए।

पीओ समेत पुराने मामले के दो आरोपी भी दबोचे
ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एक पीओ को गिरफ्तार किया। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा अन्य पुराने अपराधिक मामलों में भी पुलिस टीम ने दो आरोपियों को दबोचा है।

60 वाहनों के चालान, दो जब्त
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 60 चालान किए जबकि दो वाहनों को जब्त किया। 34 वाहनों के गलत लेन में चलने पर चालान किए गए। इसके अलावा ब्लैक फिल्म के 4, गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाने के 2, नंबर प्लेट के 7, बुलेट का एक चालान किया गया। इसके अलावा 10 चालान अन्य अधिनियम के तहत किए गए।


जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। -पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed