फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case Registered against two accused in Fraud case at Charkhi Dadri in Haryana

हरियाणा में ठगी: डीलरशिप देने के नाम पर लिए 34 लाख रुपये, मिन्नतें करने पर साढ़े 12 लाख लौटाए, फिर दी धमकी

Wed, 14 Jul 2021 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 11:57 AM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ित को कमीशन देने का भी झांसा दिया। वहीं एडवांस रुपये जमा करवाने की शर्त के साथ ट्रेनिंग देने के लिए पहुंचने वाली टीम की एयर टिकट समेत अन्य सभी खर्च उठाने की बात कही। 
 

विज्ञापन
Case Registered against two accused in Fraud case at Charkhi Dadri in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीलरशिप देने के नाम पर रोहतक के उत्तम नगर निवासी एक व्यक्ति से साढ़े 21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 12 फरवरी को इस संबंध में एसपी ऑफिस में शिकायत सौंपी थी। अपराध शाखा ने इस मामले की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट सिटी थाना पुलिस को सौंपी और मंगलवार को पुलिस ने करनाल के तरावड़ी और उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय में दी शिकायत में उत्तम नगर निवासी जितेंद्र ने बताया कि दादरी के लोहारू रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल कार्यालय में बैठता था। उसी दौरान करनाल के तरावड़ी निवासी रुसिल गर्ग और नोएडा निवासी अंशुल बंसल उसके पास आए और उसे अल्काइन मशीन की डीलरशिप देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उसे कमीशन देने का भी झांसा दिया। इससे
विज्ञापन

पहले उन्होंने एडवांस रुपये जमा करवाने की शर्त के साथ ट्रेनिंग देने के लिए पहुंचने वाली टीम की एयर टिकट समेत अन्य सभी खर्च उठाने की बात कही।


शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने उनके खाते में 22,47,590 रुपये डाल दिए जबकि 9,62,000 हजार रुपये उन्हें नकद दे दिए। वहीं, ट्रेनिंग स्टाफ के चार्ज और एयर टिकट के रूप में 1,79885 रुपये अपने खाते से दिए। जितेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उससे 33,99,675 रुपये लिए और केवल एक डेमो मशीन उसे दी। इसके बाद न तो कोई स्टाफ ट्रेनिंग देने पहुंचा और न
विज्ञापन
विज्ञापन

ही कोई अन्य मशीन या डीलरशिप उसे दी गई। जितेंद्र ने बताया कि उसने इस संबंध में उक्त दोनों लोगों से बात की तो उसे टरकाते रहे। एसपी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी थी। इस संबंध में जांच रिपोर्ट मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मिन्नतें करने पर लौटाए 12.51 लाख
शिकायतकर्ता ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत में बताया था कि करीब 34 लाख रुपये ठगने पर जब उसने कई बार मिन्नत की तो आरोपियों ने 12,51501 रुपये उसे लौटा दिए। इसके बाद जब उसने उनसे बकाया साढ़े 21 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने उसे धमकी दी। इसके बाद पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचा और ठगी के साथ धमकी देने की शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

 

अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर करनाल के तरावड़ी निवासी रुसिल गर्ग और नोएडा निवासी अंशुल बंसल के खिलाफ धारा 406, 420 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुनीता, एएसआई, बस स्टैंड चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed