फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against teacher for beating student in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: सवाल का जवाब न आने पर 12वीं के छात्र को मुर्गा बनाकर कमर में मारी कोहनी, शिक्षक पर केस दर्ज

Tue, 09 Aug 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 PM IST
सार

किशोर का आरोप है कि उसे अंग्रेजी के शिक्षक की तरफ से पूछे गए सवाल का जवाब नहीं आया तो न आने पर शिक्षक ने उसे मुर्गा बना दिया। छात्र का आरोप है कि इसके बाद उक्त शिक्षक ने उसकी गर्दन अपने पैरों के बीच दबाई और फिर उसकी कमर में कोहनी मारी। 

विज्ञापन
Case filed against teacher for beating student in Charkhi Dadri
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई में घायल हुए छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में आरोप है कि प्रश्न न सुनाने पर अंग्रेजी शिक्षक ने छात्र को मुर्गा बनाया और फिर कमर में कोहनी मारी, जिससे उसे अंदरुनी चोटें लगीं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी शिक्षक के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रासीवास निवासी 17 वर्षीय छात्र ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा में है। पांच अगस्त को वह स्कूल में था। चौथे पीरियड में अंग्रेजी का शिक्षक उससे प्रश्न पूछने लगा। छात्र ने बताया कि उसे प्रश्न याद नहीं था और इससे नाराज होकर शिक्षक ने उसे मुर्गा बना दिया। छात्र का आरोप है कि इसके बाद उक्त शिक्षक ने उसकी गर्दन अपने पैरों के बीच दबाई और फिर उसकी कमर में कोहनी मारी। इसके बाद उसकी कमर में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि इसके बाद एक अन्य शिक्षक उसे कार में बैठाकर समीप के गांव स्थित मेडिकल स्टोर पर ले आया और वहां दवा दिलाने के बाद उसे घर छोड़ दिया। छात्र ने बताया कि घर जाकर उसने यह बात अपने पिता को बताई और उसका पिता उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल ले आया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे हांसी के एक अस्पताल में ले गए। इसके बाद पुलिस ने घायल छात्र के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

घायल छात्र के बयान पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ हमने जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल, अटेला कलां चौकी


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed