फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused cheated young man of nine lakh on pretext of getting Australia visa

Dadri: आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का दिया झांसा, आरोपियों ने युवक से 9 लाख रुपये ठगे

Thu, 25 May 2023 10:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 10:14 AM IST
सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में शिशिर कुमार ने बताया कि वो अपने बेटे सुमित को आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने मोहाली स्थित विजय इटरप्राइजेज से संपर्क किया था। उनसे बात हुई तो कहा कि वो टूरिस्ट वीजा लगवा देंगे और आस्ट्रेलिया जाने के बाद इसे स्टडी वीजा में बदलवा देंगे।

विज्ञापन
Accused cheated young man of nine lakh on pretext of getting Australia visa
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर चरखी दादरी जिले के काकड़ोली हट्ठी निवासी एक व्यक्ति से 9 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने विजय, करमान, गुरमान और सचिन नामक आरोपियों के खिलाफ धारा 120-बी, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में शिशिर कुमार ने बताया कि वो अपने बेटे सुमित को आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसने मोहाली स्थित विजय इटरप्राइजेज से संपर्क किया था। उनसे बात हुई तो कहा कि वो टूरिस्ट वीजा लगवा देंगे और आस्ट्रेलिया जाने के बाद इसे स्टडी वीजा में बदलवा देंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 लाख रुपये में उनकी डील तय हुई थी।
विज्ञापन


डील अनुसार सारे रुपये देने की बात हुई
शिशिर कुमार ने बताया कि गत 17 मार्च को उसने अपने बेटे के सारे दस्तावेज उन्हें दे दिए। उस दौरान उन्होंने 18 अप्रैल को वीजा के लिए आने की बात कही थी। उस दौरान वीजा लगने के बाद ही तय डील अनुसार सारे रुपये देने की बात हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को जब वो मोहाली स्थित एजेंट के ऑफिस पर गया तो उसने आस्ट्रेलिया की ऑफिशियल वेबसाइट माई वेवो एप पर वीजा ऑनलाइन उसे चेक करवा दिया। शिशिर के अनुसार उस दौरान वेबसाइट पर वीजा था। इसके बाद उसने वीजा की जानकारी आस्ट्रेलिया में रह रहे उसके रिश्तेदार को भेजी। उसके रिश्तेदार को भी आस्ट्रेलिया की एप पर वीजा नजर आया और उसने वीजा को ठीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने पर धोखाधड़ी का पता लगा
इसके बाद शिशिर कुमार ने तीन और परिचितों को भेजकर वीजा दिखवाया तो उन्होंने भी इसे सही बताया। पूरी तसल्ली होने के बाद शिशिर कुमार ने तीन लाख बैंक खाते में डलवाए जबकि 6 लाख रुपये नकद दिए। एयरपोर्ट पर जाने के बाद उन्हें पता चला कि वीजा लगवाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed