फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   नीलगाय से टकराकर कार में लगी आग

नीलगाय से टकराकर कार में लगी आग

Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
नीलगाय से टकराकर कार में लगी आग
बौंदकलां। दादरी- रोहतक सड़क मार्ग पर गांव सांवड़ के समीप नीलगाय से टकराकर एक कार में आग लग गई। चालक ने दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धू करके जल गई। चरखी दादरी से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चरखी दादरी के वार्ड-11 निवासी प्रवीन मंगलवार को अपनी आई -20 कार में सवार होकर दादरी से रोहतक की तरफ जा रहा था। करीब दो बजे जब वह गांव सांवड़ के समीप पहुंचा तो कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय और कार आपस में टकरा गए। इसके बाद अचानक कार में आग लग गई। आग लगने पर चालक ने कार की दरवाजा खोल भागा। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही बौंदकलां पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed