फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime,case file,charkhi dadri news

नौ दिन पहले लापता हुई नाबालिग बरामद, युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Crime,case file,charkhi dadri news
उप तहसील के एक गांव से गत एक अगस्त की रात लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने रविवार को दादरी रोहतक रोड स्थित एक गांव निवासी एक युवक के पास से बरामद किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवा कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अगस्त की रात करीब 12 बजे सोलह वर्ष की लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने छह अगस्त को परिजनों की शिकायत पर धारा 346 के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में पेश किया, जहां नाबालिग ने अपने बयान दर्ज कराए। एसएचओ रामअवतार ने बताया कि पुलिस ने लड़की नाबालिग होने पर परिजनों के बयान पर आरोपी लड़के के खिलाफ उनकी लड़की को जबरन घर पर रखने, दुष्कर्म करने व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed