फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Creating DEB ID is mandatory for admission in IGNOU

Charkhi Dadri News: इग्नू में दाखिले के लिए डीईबी आईडी बनाना हुआ अनिवार्य

Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Creating DEB ID is mandatory for admission in IGNOU
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारण से रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की जॉब करने वाले कैंडिडेट भी आसनी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है। ऐसे इच्छुक विद्यार्थी जिनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी उनके लिए इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक उपयुक्त प्लेटफार्म है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार, ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है। यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल पर जाएं और अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी जनरेट करें। यदि आपके पास एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं है, तो आप डिजीलॉकर के माध्यम से बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed