{"_id":"6ac94927a2bebccef10b9e52","slug":"crackdown-on-tractors-returning-to-the-mandi-under-the-pretext-of-getting-weighed-at-the-second-weighbridge-security-stepped-up-at-both-gates-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161449-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूसरे कांटे पर वजन करवाने के बहाने मंडी में लौट रहे ट्रैक्टरों पर शिकंजा, दोनों गेटों पर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूसरे कांटे पर वजन करवाने के बहाने मंडी में लौट रहे ट्रैक्टरों पर शिकंजा, दोनों गेटों पर बढ़ाई सुरक्षा
Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचे किसान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए आने वाले कुछ किसानों की ओर से कथित तौर पर दूसरे कांटे पर वजन करवाने के बहाने ट्रैक्टरों को मंडी से बाहर ले जाकर दोबारा अंदर लाने के मामलों पर मार्केट कमेटी ने सख्ती बढ़ा दी है। मंडी के गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ बाहर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं।
इसके अलावा दोनों गेटों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर तीन-तीन कर दी गई है। अब पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे ताकि मंडी में वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके और गेट पास से जुड़ी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
दोनों गेटों पर तीन-तीन पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
मार्केट कमेटी ने मंडी के दोनों गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। पहले जहां दोनों गेटों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात थे वहीं अब प्रत्येक गेट पर तीन-तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्यूटी को दो शिफ्टों में बांटा गया है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। इससे मंडी में आने-जाने वाले ट्रैक्टरों पर निगरानी रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर बाहर ले जाने पर होता है विवाद
मंडी में बाजरा बेचने के दौरान कुछ किसान दूसरे कांटे पर वजन करवाने का बहाना बनाकर अपने ट्रैक्टर बाहर ले जाते थे और बाद में उन्हें दोबारा मंडी में लेकर आ जाते थे। इस दौरान कई बार कर्मचारी और किसानों के बीच कहासुनी की स्थिति बन जाती थी। ट्रैक्टरों को तेज गति से बाहर निकालने के कारण कर्मचारियों और आसपास मौजूद किसानों के चोटिल होने का भी भय बना रहता था। ऐसी स्थिति से बचने और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए मंडी से बाहर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं। साथ ही दोनों गेटों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की भी तैयारी है, ताकि वाहन चालक धीमी गति से निकलें और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका कम हो।
कतार में लगने का आरोप
मंडी में गेट पास व्यवस्था के दौरान कथित गड़बड़ी के मामले भी सामने आ रहे थे। आरोप है कि कुछ किसान ट्रैक्टर को बाहर ले जाने के बाद दोबारा मंडी में प्रवेश कर दूसरे गेट पास के लिए कतार में लग जाते थे। इससे मंडी में व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने में परेशानी होती थी। अब मार्केट कमेटी की ओर से ऐसे मामलों पर नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए बढ़ाई निगरानी
बाजरा खरीद सीजन के दौरान मंडी में किसानों और ट्रैक्टरों की आवाजाही बढ़ने से गेटों पर निगरानी की जरूरत अधिक हो जाती है। ऐसे में बेरिकेड्स, अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और स्पीड ब्रेकर बनाने की योजना को व्यवस्था सुधारने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य मंडी में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना, गेट पास प्रक्रिया में संभावित गड़बड़ी रोकना है।
वर्सन:
मंडी में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है तथा बेरिकेड्स लगाया गया है। इसके अलावा यहां पर एक ब्रेकर भी बनाया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।-- विद्यासागर, सचिव, मार्केट कमेटी।

मंडी में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है तथा बेरिकेड्स लगाया गया है। इसके अलावा यहां पर एक ब्रेकर भी बनाया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।