फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   covid- 19 patenet

चार महिलाओं समेत सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
covid- 19 patenet
कोरोना टेस्ट के लिए महिला का सैंपल लेता स्वास्‍थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में शनिवार को सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। छह संक्रमित दादरी शहर के रहने वाले हैं, जबकि सातवें का गांव मकड़ानी से संबंध है। सातों नए संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग ने पता लगा लिया है और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आठ नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 267 हो गई है। जिले में एक संक्रमित की मौत हो चुकी है, जबकि 192 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 74 कोरोना के एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शनिवार को वार्ड 11 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि रोहतक फाटक के समीप रहने वाले पांच लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक फाटक के समीप रहने वाली 23 और 40 वर्षीय महिलाओं समेत 13 और 15 साल की किशोरी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। सातवां संक्रमित मकड़ानी गांव से है और 37 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

215 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 29 अगस्त तक कोरोना के जिले में 12854 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 12372 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 215 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। 20 लोगों को आइसोलेशन वार्ड और पांच को क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed