फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona third wave: the first portable hospital of 50 beds will be built

कोरोना तीसरी लहर : बनेगा 50 बेड का पहला पोर्टेबल अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona third wave: the first portable hospital of 50 beds will be built
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है। प्रशासन की ओर से अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मद्देनजर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आठ हजार वर्ग फुट जगह भी चिह्नित की गई है। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से 26 आईसीयू बेड भी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए हरसंभव संसाधन जुटाने के लिए प्रयासरत है। जरूरतों के अनुसार मुख्यालय को मांग भिजवा दी गई है। प्रशासन की ओर से विभिन्न संस्थाओं और संगठनों से भी सहयोग के लिए संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

इसके देखते हुए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल स्थापित करने की पेशकश की थी। संगठन की टीम ने जिले का दौरा कर पुराना अस्पताल के बीचोंबीच उपलब्ध स्थान को पोर्टेबल अस्पताल के लिए चिह्नित किया है। प्रशासन ने भी संगठन को इस कार्य के लिए हरी झंडी दे दी है। लगभग 8 हजार वर्ग फुट में करीब दो सप्ताह में यह अस्पताल स्थापित होने की उम्मीद है। इस संगठन की ओर जल्द ही 26 आईसीयू बेड भी नागरिक अस्पताल को प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं के तहत स्थापित करने की योजना है। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि शेखर ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से उन्हे दादरी में 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल तैयार करने का काम मिला है। अस्पताल में एक आईसीयू और तीन सामान्य वार्ड होंगे। आईसीयू वार्ड में 8 बेड और 5 वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी। सामान्य वार्डों में 14-14 बेड होंगे। आईसीयू सहित सभी वार्डों में चिकित्सकों के लिए चैंबर भी बनाया जाएगा। यह अस्पताल पोर्टेबल होगा। इसके हिस्से बनकर यहां पहुंचेंगे। चिह्नित स्थान पर केवल उन हिस्सों को जोड़ने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम होगा।

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से जिले में पुराना अस्पताल के बीचोंबीच 50 बेड का पोर्टेबल अस्पताल स्थापित किया जाएगा। संस्था की ओर से दो सप्ताह में काम पूरा करने की उम्मीद है। जिला प्रशासन कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।
अमरजीत सिंह मान, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed