फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव की पुत्रवधू समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
जिले में सोमवार को नौ कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव की पुत्रवधू समेत एक निजी अस्पताल का संचालन कर रहे डॉक्टर दंपति समेत दो कंपाउंडर और एक महिला नर्स शामिल है। इनके अलावा हिंडोल गांव निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया है। वहीं, सोमवार को नौ संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने नौ नए केस मिलने और नौ संक्रमितों को डिस्चार्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में नौ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में पांच महिलाएं और चार पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि नौ नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 203 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नौ संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 129 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिले में अब 73 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाढड़ा के एक निजी अस्पताल के दो चिकित्सकों समेत तीन स्टाफ सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 31 वर्षीय अस्पताल संचालक, 28 वर्षीय पत्नी, अस्पताल में कार्यरत हंसावास खुर्द निवासी 29 वर्षीय कंपाउंडर, चांदवास निवासी 30 वर्षीय नर्स समेत 31 वर्षीय दूसरे कंपाउंडर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अस्पताल के पांच कर्मचारियों की कोरोना अेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कई लोगों के संक्रमित स्टाफ सदस्यों के संपर्क में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ओपीडी समेत अन्य डाटा खंगालना शुरू कर दिया है ताकि संक्रमितों के संपर्क में आए मरीजों का पता लगाकर उनके भी सैंपल लिए जा सके। इन पांचों के रविवार को सैंपल लिए गए थे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उनके कोरोना टेस्ट रेपिड किट से किए गए थे और सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव की पुत्रवधू को किया होम आइसोलेट
शहर निवासी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव की 44 वर्षीय पुत्रवधू भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। वो भिवानी के एक कॉलेज में असोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके पति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित महिला की भिवानी की ट्रेवल हिस्ट्री है और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। उनका भी नौ अगस्त को सैंपल लिया गया था।

हिंडोल में दंपति और बुजुर्ग महिला मिली संक्रमित
हिंडोल गांव निवासी एक परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार के एक युवक की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आ चुकी है जबकि तीनों संक्रमित उसके संपर्क में भी आए हुए हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि हिंडोल में 70 और 42 वर्षीय महिलाओं समेत 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
सोमवार को कोरोना पॉजिटिव नौ नए केस मिले हैं जबकि नौ संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 73 कोरोना एक्टिव केस हैं।
- डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed