फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

दो कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, तीन ठीक होकर लौटे घर

Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
जिले में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें एक पैंतावास कलां निवासी पीएनबी का डिप्टी मैनेजर तो दूसरा 60 वर्षीय बुजुर्ग है। शनिवार को कोविड सेंटर से तीन संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। दोनों नए संक्रमितों को शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि शनिवार को दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि तीन संक्रमितों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दो नए मामले आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें से 80 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 23 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डॉ. तोमर ने बताया कि जो दो नए मामले सामने आए हैं उनके सैंपल भिवानी में हुए थे। पैंतावास कलां निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो पीएनबी में डिप्टी मैनेजर हैं और उनकी तैनाती झज्जर के साल्हावास ब्रांच में है। वो वहां से अप-डाउन करते थे और तकलीफ महसूस होने पर भिवानी में सैंपल देने गए थे। वहीं, दूसरा 60 वर्षीय संक्रमित बलकरा गांव का है। वो आंखों का ऑपरेशन कराने भिवानी गया था और इस दौरान कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल हुआ था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6404 सैंपलों में से 6203 की रिपोर्ट निगेटिव
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि शनिवार तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 6404 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 104 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 6203 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 97 सैंपलों की रिपोर्ट भी लंबित है। इस समय जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 23 है।
1717 लोग होम क्वारंटीन
डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि जिले में 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1717 लोग इस समय होम क्वारंटीन हैं। 10 लोगों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 13 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।

कोरोना के जो दो नए मामले सामने आए हैं उनका सैंपल भिवानी हुआ था। उनके संक्रमित होने की पुष्टि होते ही उन्हें हमने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। तीन संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया।
- मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed