फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 82 people infected, 14 times more than on Monday

कोरोना : 82 लोग संक्रमित, सोमवार के मुकाबले 14 गुना अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona: 82 people infected, 14 times more than on Monday
मातृ शिशु अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। हालांकि सोमवार के मुकाबले में जिले में कोरोना के करीब 14 गुना मरीज मिले हैं। मंगलवार को जिले में 15 बच्चों व 34 महिलाओं सहित 82 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, वहीं 127 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में 421 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने की बजाए लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिले के हर गांव, हर कॉलोनी से संक्रमित सामने आ रहे है। नए संक्रमितों मिलने के बाद आंकड़ा 6723 तक पहुंच गया है। इनमें से 6156 ठीक हो चुके हैं। जिले में नए संक्रमित दादरी के वार्ड10, गोपालवास, डोहरी, वार्ड 18, दुधवा, दादरी, काठमंडी, झिंझर, रोहतक चौक, पैंतावास, बौंदकला, चरखी, दादरी, बिरही कलां, सांवड़ा, वार्ड19, गोपी, निहालगढ़, आदमपुर, झोझू, वार्ड नंबर 20, मांढी केहर, गोपी, मंदौला, घसौला, बेरला, तिवाला, लोहरवाड़ा, रावलधि, सेलंगा, बुराखेड़ी, छोटी बाजारी, गोकल, बलाली, गांधीनगर, बधवाना गेट, इमलोटा, भागेश्वरी, मिश्री, अचीना, संतोखपुरा, छपार, मनकावास, अख्तियारपुर से मिले हैं।
विज्ञापन

यहां बच्चे मिले संक्रमित
संक्रमित मिले लोगों में 15 बच्चे है, जिनकी उम्र एक वर्ष से 16 वर्ष है। इनमें दादरी से छह वर्षीय बच्ची, रोहतक चौक के पास से सात वर्षीय बच्चा, चरखी दादरी से 12 वर्षीय बच्चा, आदमपुर से 15 वर्षीय बच्चा वार्ड 20 दादरी से 16 वर्षीय किशोर, तिवाला गांव से नौ वर्षीय बच्ची, डोहरी से छह वर्षीय बच्ची, घिकाड़ा से एक वर्षीय बच्ची, भागेश्वरी से नौ वर्षीय बच्चा, गोपालवास से 14 वर्षीय बच्चा, मनकावास से 16 वर्षीय किशोर, ढाणी फौगाट से 16 वर्षीय किशोर, मेजबान चौक से आठ वर्षीय बच्चा, वार्ड नंबर 18 से तीन वर्षीय बच्ची शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2457 को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को विभिन्न केंद्रों पर 2497 को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें 409 को वैक्सीन की पहली डोज तो 1989 को दूसरी डोज दी गई। 59 लोगों को एहतियाती डोज दी गई। जिले में अब तक 422448 को पहली और 379060 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को सबसे अधिक सामान्य अस्पताल में 339 को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा हड़ौदी में 280 को, झोझू कलां में 240 को, कादमा में 230 को, छपार में 213, सांवड में 176,अचीना में 150, इमलोटा में 111 को वैक्सीन लगाई गई।

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज भी 82 संक्रमित मिले है और जिले में अब 427 एक्टिव केस है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखे और कोविड 19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। जो मरीज होम आइसोलेट किए गए है, वे ज्यादा सावधानी रखे और कोई परेशानी होने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित करें। डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed