फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Coordination committee submitted a memorandum to the DEO office

Charkhi Dadri News: तालमेल कमेटी ने डीईओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Coordination committee submitted a memorandum to the DEO office
सोमवार को शहर स्थित डीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए अध्यापक संघ नेता। 
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के अधीन लिपिक एसोसिएशन, अध्यापक संघ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने बैठक की। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का सूचनात्मक नोटिस अधीक्षक राजीव भारद्वाज को सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई यशपाल सांगवान, मास्टर कृष्ण शास्त्री व देवेंद्र ने की।
विज्ञापन

मास्टर कृष्ण शास्त्री ने कहा कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। देश भर के कर्मी मांगों को पूरा करवाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे। प्रमुख मांगों में जिला व खंड की बाहरी बस्तियों में नए विद्यालय खोलने, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां करना, चिराग योजना वापस लेना, रोस्टर प्रणाली लागू कर वरिष्ठता सूची अपडेट करना, आवेदन आधारित विकेंद्रीकरण तबादला नीति लागू करना शामिल हैं। संघ के नेताओं ने ठेका प्रथा, निजीकरण, छंटनी, विभागों को सिकोड़ना बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

यशपाल सांगवान ने बताया कि 12 मई को तालमेल कमेटी पचंकूला में शिक्षा सदन के बाहर मांगों के लिए आक्रोश प्रदर्शन करेगी। इस दौरान विजय लांबा, देवेंद्र, मास्टर रामपाल, मास्टर रविंद्र, गायत्री, नीतू, पवन, कृष्ण, राजीव, सुनिता, अनिता, पिंकी, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed