फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress workers clashed in front of leader, Opinion to be held in a closed room

निरीक्षक के सामने भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, बंद कमरे में करनी पड़ी रायशुमारी

Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congress workers clashed in front of  leader,  Opinion to be held in a closed room
हाथापाई की नौबत पहुंचने पर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से अलग करते अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : CharkhiDadri
जिला स्तर तक के सभी संगठनों के पुनर्गठन को लेकर बुधवार को अग्रसेन धर्मशाला में कांग्रेस की बैठक हंगामेदार रही। कार्यकर्ताओं से धरातल पर सक्रिय नेताओं का फीडबैक लेने पहुंचे निरीक्षक के सामने गुटबाजी खुलकर सामने आई। नेताओं के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाली और भिड़ रहे दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद निरीक्षक ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की। बैठक में विभिन्न पदों के लिए करीब 24 लोगों ने अपनी दावेदारी जताई।
विज्ञापन

बैठक में निरीक्षक के तौर पर राजस्थान से पंकज शर्मा और सह निरीक्षक के तौर पर हरियाणा प्रभारी जोगीराम खेदड़ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। दोनों तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे की देरी से अग्रसेन धर्मशाला में पहुंचे। इनके यहां पहुंचते ही नेताओं के समर्थकों में नारेबाजी करने की होड़ लग गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो बैठने की व्यवस्था सही न होने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थिति शांत न होती देख पहले जोगीराम खेदड़ तो फिर पंकज शर्मा ने प्रेसवार्ता के बाद कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस नेता अजीत फौगाट, अनिल धनखड़, बलजीत फौगाट, बोबी घसोला, विनय मैहड़ा, लीला समसपुर, कृष्ण फौगाट, जितेंद्र चरखी, पप्पू दुधवा, सज्जन डांडमा, दिलबाग व संदीप समेत एनएसयूआई विंग के सदस्य एवं कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के दिन लद चुके, चंद दिनों की सरकार : पंकज शर्मा
प्रेसवार्ता के दौरान निरीक्षक पंकज शर्मा ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं और यह चंद दिनों की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के बारे में भी संगठन फीडबैक ले रहा है। इस आंदोलन में किसानों की जीत निश्चित है। वहीं, कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे को निरीक्षक पंकज शर्मा ने कार्यकर्ताओं का जोश से लबरेज होना बताया। संगठन में गुटबाजी की बात पर वे कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न एक शब्द हटाएंगे और न जोड़ेंगे
जोगीराम खेदड़ और पंकज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग सक्रिय नेताओं के बारे में जो फीडबैक देंगे, उसे जस का तस हाईकमान को भेज दिया जाएगा। इसमें न तो एक शब्द पास से जोड़ा जाएगा और न हटाया जाएगा। इस बात के लिए हम आपको आश्वस्त करते हैं।

टीस : हमारे प्रदर्शन के अंत तक 32 लोग भी नहीं बचे थे भाई साहब !
बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी भी बैठक में पहुंचे। बंद कमरे में रायशुमारी के लिए अंदर जाने से पहले उन्होंने पंकज शर्मा की मौजूदगी में समर्थकों से बातचीत की। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने पंकज शर्मा के समक्ष गुटबाजी के हालात बताते हुए कहा कि गत दिनों महंगाई को लेकर किए गए प्रदर्शन के समापन तक 32 कार्यकर्ता भी नहीं बचे थे। फोटो उतरवाते ही वे प्रदर्शन को अधर में छोड़कर चलते बने।

   सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग किए बिना बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।

सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग किए बिना बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed