फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complaints received at the Samadhan Camp should be resolved quickly.

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का जल्द निपटान हो

Tue, 18 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Complaints received at the Samadhan Camp should be resolved quickly.
चरखी दादरी। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लंबित न रखते हुए तत्परता से समाधान करवाएं और उसकी रिपोर्ट अपडेट करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय सभागार में विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर में शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अनेक पोर्टल जनसेवा को समर्पित किए गए हैं। इसके तहत आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायत पोर्टलों की प्रतिदिन निगरानी रखते हुए प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शिकायत के समाधान उपरांत एटीआर अवश्य अपलोड करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed