फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complaints received at the Samadhan Camp are being resolved.

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का हो रहा निदान

Sat, 03 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Complaints received at the Samadhan Camp are being resolved.
समाधान शिविर में शिकायतें सुनते डीसी सहित अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
समाधान शिविर में आने वाले परिवादियों की शिकायत का निदान संजीदगी के साथ किया जाए। किसी भी रूप से शिकायत को लंबित न रखें। शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की समीक्षात्मक बैठक में दिए। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला विभागीय अधिकारियों को प्रभावी रूप से करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की संतुष्टि बेहद जरूरी है, ऐसे में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। समाधान शिविर में आई शिकायतों को कोई भी विभाग के अधिकारी लंबित न रखते हुए निवारण करवाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए और उसके बाद समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें, जिससे की बार-बार शिकायतें री-ओपन की नौबत न आए। इन शिविरों की शिकायतों के समाधान में किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा लापरवाही न बरती जाए। किलोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर और एक ही समय पर करने के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल बाढड़ा में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर बनाए गए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की हर शुक्रवार को सीएम कार्यालय से उच्च अधिकारियों की ओर से समीक्षा बैठक की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करते है और समय-समय पर समीक्षा बैठक करते हैं। उन्होंने आमजन से प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed