{"_id":"6a2460995cd596f6d60c839b","slug":"college-admission-schedule-revised-applications-accepted-until-15th-first-merit-list-to-be-released-on-27th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156249-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कॉलेजों दाखिले के लिए बदला शेड्यूल जारी, 15 तक होंगे आवेदन 27 को लगेगी पहले मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कॉलेजों दाखिले के लिए बदला शेड्यूल जारी, 15 तक होंगे आवेदन 27 को लगेगी पहले मेरिट लिस्ट
Sat, 06 Jun 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए जारी शेड्यूल में संशोधन किया है। विभाग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार अब विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि कम होने से कई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह रहे थे जिसके चलते विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। संशोधित कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को आवेदन करने, त्रुटियों में सुधार करने और दस्तावेजों की कमियों को दूर करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
4102 सीटों पर होंगे दाखिले
दादरी जिले के आठ कॉलेजों में इस बार विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 4,102 सीटों पर दाखिले होने हैं। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है ताकि विद्यार्थियों को पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके। विभाग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
18 को कर सकेंगे संशोधन
आवेदन करने के बाद यदि किसी विद्यार्थी से आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का भी अवसर दिया जाएगा। 16 और 17 जून को विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। इसके अलावा 18 जून को विद्यार्थियों को दस्तावेजों में रह गई त्रुटियों को दूर करने का अवसर मिलेगा। विभाग का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त होने से बच सकेंगे।
विज्ञापन
22 जून तक होगी वेरिफिकेशन
दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन की ओर से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। कॉलेजों की ओर से आवेदन और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 22 जून तक पूरी की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से अपलोड किए गए प्रमाण पत्र, अंक तालिकाएं, आरक्षण से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।
26 जून को लगेगी पहली लिस्ट
दाखिला प्रक्रिया के अगले चरण में 26 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपने रिकॉर्ड की जांच करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 27 जून को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। फाइनल सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि में फीस जमा करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी।
यदि प्रथम चरण के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो विभाग दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दूसरी मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए आगामी चरणों में दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी।
वर्सन:
विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज
-- -- -- -- --