{"_id":"5d8906098ebc3e93cd66b19f","slug":"clerk-exam-created-problem-for-pasengers-in-lake-of-road-buses-charkhidadri-news-rtk519634746","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क परीक्षा के लिए रोडवेज डिपो से परीक्षार्थियों के लिए चली 44 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क परीक्षा के लिए रोडवेज डिपो से परीक्षार्थियों के लिए चली 44 बसें
विज्ञापन
बस की खिड़की में लगी यात्रियों की भीड़ ।
- फोटो : CharkhiDadri
क्लर्क परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को चरखी दादरी रोडवेज डिपो से परीक्षार्थियों के लिए 44 बसें चलाई गईं। 14 बसों की एडवांस बुकिंग की गई। बसों को लोकल रूटों से हटाकर नौ शहरों के परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। डिपो के बेड़े में शामिल कुल बसों में से 45 फीसदी ही आम यात्रियों के लिए 13 रूटों पर चलाई गईं। इन रूटों पर आमतौर पर बसें प्रतिदिन 177 फेरे लगाती हैं। लेकिन सोमवार को बस स्टैंड पर बसों की संख्या कम होने के चलते 77 फेरे रोकने पड़े। इसके चलते करीब चार हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्लर्क लिखित परीक्षा के लिए तीन दिनों तक चरखी दादरी डिपो से 139 बसें परीक्षार्थियों के लिए भेजी गईं। इसके चलते शनिवार को 10 लोकल रूटों पर सामान्य दिन की अपेक्षा 77 फेरे लगाए गए। रविवार को 115 और अंतिम दिन सोमवार को बसों के 70 फेरे कम लगे। डिपो में बसों की संख्या कम रहने से सोमवार को 13 लोकल रूटों पर रोडवेज सेवाएं कम रहीं। इन रूटों पर बसों के कम होने से करीब चार हजार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बस सेवा कम रहने से निजी वाहन चालकों ने खूब कमाया। रोडवेज विभाग द्वारा क्लर्क परीक्षा के चलते अंतिम दिन सोमवार सुबह नौ जिलों के परीक्षा केंद्रों पर बसें भेजी गईं। बस स्टैंड से फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, पंचकूला, कैथल, पलवल व सिरसा आदि रूटों पर बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से दादरी-भिवानी, दादरी-लोहारू, दादरी-रोहतक, दादरी-कोसली, दादरी-कनीना, दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल, दादरी-भिवानी, दादरी-सतनाली व दादरी-बाढड़ा आदि रूटों पर चलने वाली बसों को परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। इसके चलते दादरी-भिवानी रूट पर छह, दादरी-लोहारू रूट पर आठ, दादरी-कोसली रूट पर 10 दादरी, कनीना रूट पर नौ, दादरी-महेंद्रगढ़ रूट पर पांच, दादरी रोहतक रूट पर 10, दादरी-सतनाली रूट पर 11 और दादरी-बेरला-बाढड़ा रूट पर आठ बसों के फेरे रोकने पड़े।