फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City Council started the work of making precast wall

नगर परिषद ने शुरू किया प्रीकॉस्ट वॉल बनाने का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
City Council started the work of making precast wall
नप द्वारा बनवाई प्रीकॉस्ट वॉल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नगर परिषद ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अपनी खाली पड़ी जमीन के चारों ओर चहारदीवारी बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में कुछ कॉलोनियों और मुख्य मार्गों के आसपास नगर परिषद की जमीन खाली पड़ी हुई है। इन जमीनों का फिलहाल कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसके चलते इन पर अतिक्रमण, कूड़ा डालने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा हो गई है। शहरी निकाय विभाग के निर्देशानुसार अब इन जमीनों को चारों तरफ से कवर करने के लिए सीसी प्रीकॉस्ट वॉल से चहारदीवारी बनाई जा रही है। शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन, एमसी कॉलोनी, दादरी-नारनौल बाईपास रोड और लोहारु चौक के समीप स्थित नगर परिषद भूमि पर यह कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

शहर रहेगा साफ सुथरा : यादव
नप कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने बताया कि जमीनों की चहारदीवारी बनाने से एक तो इनमें कचरा एकत्र नहीं होगा और दूसरा शहर भी साफ सुथरा रहेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी जमीन पर होने वाले अवैध कब्जों से मुक्ति मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज रोड पर नगर सुधार मंडल की जमीन के एक हिस्से में नगर परिषद ने कुछ समय पहले सीसी वॉल खड़ी की थी। जहां अब पंचनद समिति की ओर से गोसेवा की जा रही है। इसी भूमि को चारों ओर से नगर परिषद कवर कर रही है, जिससे कि यहां जो कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं, वे भविष्य में नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने दिए थे जमीन का पहचान करने के आदेश
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी अपनी जमीन की पहचान करने, राजस्व विभाग से उनका इंतकाल करवाने और चहारदीवारी बनवाने के आदेश पहले से दिए हुए हैं। जिससे कि सरकारी भूमि का रिकार्ड दुरुस्त हो सके और नए जिले में भवन, कार्यालय, पार्किंग आदि बनाने के कार्य में जमीन का सदुपयोग किया जा सके। उपायुक्त ने इन जमीनों से अवैध कब्जों को छुड़वाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed