फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   chaukidar stolen 2.83 lakh

Charkhi Dadri News: स्कूल का चौकीदार नकदी और मोबाइल लेकर भागा

Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
chaukidar stolen 2.83 lakh
- अटेला स्थित एसबीएम स्कूल में कार्यरत था दिल्ली निवासी चौकीदार, स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव अटेला कलां स्थित निजी स्कूल का चौकीदार रात को 2.83 लाख नकदी और मोबाइल लेकर भाग निकला। दिल्ली निवासी आरोपी परिवार समेत स्कूल में ही रहता था। अप्रैल में ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। स्कूल प्रबंधन समिति ने इसकी शिकायत अटेला कलां पुलिस चौकी में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अटेला चौकी पुलिस को दी शिकायत में एसबीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रबंधक जगदीश ने बताया कि दिल्ली निवासी वीर बहादुर उर्फ राहुल बुधा को उन्होंने अप्रैल 2025 में स्कूल की रखवाली के लिए चौकीदार रखा था। तब से वह अपनी बेटी व पत्नी के साथ यहीं रहता था। उसे प्रतिमाह 15 हजार का वेतन दिया जा रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले जब उन्होंने सुबह स्कूल आकर देखा तो सभी लाइटें जलती मिलीं। वह चौकीदार के कमरे में लाइट बंद करने गए तो वहां उसके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। कॉल करने पर चौकीदार का फोन बंद मिला। इसके बाद स्कूल कार्यालय में जाकर देखा तो कार्यालय का ताला खुला मिला। अलमारी से 2.83 लाख रुपये व मोबाइल चोरी मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएसआई एवं प्रभारी, अटेला कलां पुलिस चौकी अमित ने बताया कि स्कूल संचालक की ओर से शिकायत दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed