{"_id":"63941fd4ac9f0a47ab6d5b13","slug":"charkhi-dadri-seven-gamblers-arrested-recovered-money-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: पुलिस टीम ने दबोचे सात जुआरी, 58 हजार रुपये बरामद, जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: पुलिस टीम ने दबोचे सात जुआरी, 58 हजार रुपये बरामद, जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज
Sat, 10 Dec 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:27 AM IST
सार
शुक्रवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए उमरवास रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नंगला-उतरवास कच्चे रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर सात आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में नंगला-उमरवास के कच्चे रास्ते पर रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है और उनसे 58 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस संबंध में बाढड़ा थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए उमरवास रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नंगला-उतरवास कच्चे रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर सात आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हवा सिंह, जोगेंद्र, अशोक, सोनू, विनोद, सूरज और रोहताश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 58 हजार रुपये बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले आई। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन