फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Officers sat for two hours for a solution, the problem of a complainant who reached

Charkhi Dadri: समाधान के लिए दो घंटे बैठे अधिकारी, शिविर में पहुंचे एक फरियादी की समस्या सुलझी

Tue, 22 Oct 2024 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया। अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Officers sat for two hours for a solution, the problem of a complainant who reached
चेयरमैन बक्शराम सैनी के कार्यालय में समस्या का समाधान करवाने पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में नगर परिषद और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर लगाए गए। इनमें से नगर परिषद कार्यालय में एक ही फरियादी पहुंचा जबकि दो घंटे तक बैठे अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


नगर परिषद और जिले के सभी विकासखंडों में सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए गए। इनमें से शहर के नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय में दो घंटे शिविर चला। इसमें केवल एक ही फरियादी समाधान करवाने पहुंचा। फरियादी विजय ने बताया कि उनके होटल के पास कचरा जमा है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी गली से कचरे का उठान नहीं कर रहे हैं। इससे होटल तक बदबू आती है। इसके बाद कार्यकारी अभियंता ने समस्या का समाधान कराया और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई के आदेश दिए। बाद में कोई भी व्यक्ति फरियाद लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन बक्शीराम सैनी के कार्यालय में नियमित रूप से प्रॉपर्टी आईडी में खामियां ठीक करवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उनके पास पांच शिकायतकर्ता पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने की गुहार लगाई। 


चारों विकासखंडों में भी आयोजित हुए शिविर
दूसरी ओर जिले के चार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में एससीपीओ नरेंद्र कुमार, सचिव विकास राणा, अनिल कुमार, हवा सिंह, कृष्ण, लोकेश, सुशांत, अमित, पटवारी रविंद्र, विकास और संजीव आदि समाधान के लिए मुस्तैद रहे। वहां परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, फसल नुकसान मुआवजा, लाल डोरा भूमि के स्वामित्व संबंधी शिकायतें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed