फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

जिले में विकास योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं के लिए नहीं बजट की कमी : अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो - 49 बाढ़डा पहुंचे पूर्व सासंद अजय चौटाला के साथ मौजूद जजपा पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विपक्षी दल सरकार के हर फैसले पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन असलियत में गठबंधन सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण में जुटी है। पंचायत प्रतिनिधि ई-टेंडर पर काम तो शुरू करें, समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। यह बात उन्होंने जुई रोड पर जजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बाढड़ा उपमंडल समेत दादरी जिले में विकास योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी तरह की धन की कमी आड़े नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रपधानमंत्री स्व. देवीलाल की नीतियों को लागू करने के लिए जजपा का गठन किया और डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला आज चुनावी वायदों को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के बाद उपमंडल भवन, विश्रामगृह, सामुदायिक पार्क, फायर ब्रिगेड कार्यालय समेत सभी विभागों के लिए लगभग 300 करोड़ की धन राशि से विकास की गंगा बहाने का काम किया जाएगा। अजय चौटाला ने सरसों की फसल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, खादी बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, हलका अध्यक्ष राजेश, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई, ऋषिपाल उमरवास, विजय श्योराण, प्रदेश सहसचिव रामफल, भूप सिंह मांढ़ी, संदीप धारणी, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed